हर खबर पर News10plus की होगी नज़र, जनहित के मुद्दों पर News10plus बुलंद करेंगा आवाज़ अब जनता की समस्यायो का होगा निदान!
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर|टांडा|24 जून 2026 महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मोहर्रम की भीड़ में बिछड़ा एक 07 वर्षीय बालक सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोहर्रम पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपनिरीक्षक वंदना मौर्या अपनी मिशन शक्ति टीम के साथ सिटी सेंटर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थीं।
रात्रि लगभग 12:05 बजे सलारगढ़, अलीगंज निवासी खुशनुमा खातून पुत्री सफीक अहमद ने पुलिस टीम को सूचना दी कि उनका भांजा अब्दुल मजीद (07 वर्ष), पुत्र अब्दुल वहीद, भीड़-भाड़ के दौरान लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल सका था।
सूचना प्राप्त होते ही मिशन शक्ति टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अथक प्रयासों के बाद जुबेर चौराहा के पास उक्त बालक सकुशल अवस्था में मिल गया।
बालक की पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत पुलिस टीम ने उसके परिजनों को तत्काल सूचना दी और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालक को उसकी मौसी खुशनुमा खातून के सुपुर्द कर दिया। जहां हम आपको बताते चले बीते लगभग देर रात्रि लगभग 11 बजे के आसपास ज़ुबैर चौराहे पर मौजूद!
उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशिशेखर, क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह, और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सातवीं मोहर्रम के जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे उसी बीच महिला रोते हुए इन सभी
अधिकारियों से बालक के जुलूस की भीड़ में खो जाने की जानकारी दी थी तत्काल प्रभाव से अधिकारियों के निर्देश पर महिला मिशन शक्ति कि टीम एक्टिव हो गई और उन्हें बालक को ढूंढने पर सफलता प्राप्त हो गई।

बरामदगी में शामिल मिशन शक्ति टीम — उपनिरीक्षक वंदना मौर्या, उपनिरीक्षक रीना यादव, महिला कांस्टेबल उन्नति, महिला कांस्टेबल शिखा शर्मा
मुख्य बिंदु
मोहर्रम की भीड़ में लापता हुआ 7 वर्षीय बालक,
मिशन शक्ति टीम ने तत्काल शुरू की तलाश, जुबेर चौराहा के पास बालक सकुशल मिला, सत्यापन के बाद परिजनों को किया गया सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार, “मिशन शक्ति अभियान के तहत अम्बेडकरनगर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”




