रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर | टांडा नगर के मोहल्ला मीरानपुरा स्थित कासिम के बागीचे में साजिद हुसैन के निवास स्थान से आठवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस पूरे धार्मिक श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ निकाला गया।
जुलूस में जलालपुर-जफराबाद से आई अंजुमन के साथ अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा एवं अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज ने संयुक्त रूप से भाग लिया। निर्धारित समय पर बरामद हुए जुलूस में अलम, ताबूत और जुल्जनाह की शबीह शामिल रही।अंजुमनों के सदस्यों ने रास्ते भर नौहा-ख्वानी और मातम करते हुए कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस जब हयातगंज पहुंचा तो वहां नौहा-मातम और सीना-जनी का सिलसिला जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सहभागिता की।जुलूस में शामिल जायरीनों ने अलम, ताबूत और जुल्जनाह की जियारत कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत को याद किया तथा बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) की बारगाह में पुर्सा पेश किया।
मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। टांडा कोतवाली के अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों एवं
पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः कासिम के बागीचे पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
टांडा में अकीदत के साथ निकला आठवीं मोहर्रम का जुलूस, नौहा-मातम और जियारत में उमड़ा जनसैलाब
अलम, ताबूत और जुल्जनाह की शबीह के साथ निकला जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ आयोजन!
Responsive Picture Carousel
Welcome to Click to listen highlighted text!Welcome to