रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर। मोहर्रम के अवसर पर तहसील टांडा के मोहल्ला मीरानपुरा में पांचवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ बरामद हुआ।
जुलूस का नेतृत्व सैय्यद वजीहुल हसन एडवोकेट/ एवं सैय्यद रईसुल हसन ने किया। जुलूस में जायरीनों की अकीदत के लिए विशेष रूप से अलम – ताबूत और जुलजनाह – की शबीह के साथ बरामद हुआ और जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और अलम ताबूत और जुलज़नाह की जियारत किया।
जुलूस का आयोजन अंजुमन हैदरिया रजि. अब्दुल्लापुर, अंजुमन हुसैनिया मीरानपुरा रजि. तथा अंजुमन सिपाहे हुसैनी हयातगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जुलूस सैय्यद रईसुल हसन/ सैय्यद वजीहुल हसन एडवोकेट के

जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए आली जनाब मौलाना मुनव्वर हुसैन ने कर्बला के महान बलिदान का उल्लेख किया।

जुलूस के दौरान अब्दुल्लापुर से आई अंजुमन हैदरिया ने “ये मेरा हिंदुस्तान है” नौहा पेश किया, जिसे सुनकर उपस्थित लोगों का दिल भाव-विभोर हो उठा और पूरे माहौल में अकीदत की फिज़ा कायम हो गई।

मोहर्रम के इस जुलूस में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की सहभागिता रही। लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए अमन, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।

अलम ताबूत और जुलजनाह के साथ निकला पांचवीं मोहर्रम का जुलूस, कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, टांडा में निकला भव्य मोहर्रम जुलूस, मीरानपुरा में अकीदत का सैलाब, पांचवीं मोहर्रम का जुलूस सकुशल संपन्न।
जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में मुख्य रूप से मौजूद रहे टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी, महिला थाना अध्यक्ष, शहंशाह हुसैन, शिव बक्श सिंह, दिनेश सिंह, मुनिरंजन, दूबे, सहित
पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही जुलूस के आगे टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी और टांडा कोतवाली के पुलिस अधिकारी और पुलिस की निगरानी में रहा और सकुशल संपन्न हुआ!




