रिपोर्ट News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर | स्वस्थ एवं निरोगी समाज का लिया संकल्प रविवार 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, टांडा के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद परिसर में सामूहिक योगाभ्यास
कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।
योगाभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए, जिससे सभी में नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संचार हुआ।
कार्यक्रम में शहर के सम्मानित नागरिकों एवं आमजन की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायक बना दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली एक वैज्ञानिक एवं जीवनोपयोगी पद्धति है।
नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे तथा
स्वस्थ, सशक्त और निरोगी समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे भाजपा पार्टी की पूर्व विधायक संजू देवी, श्याम बाबू गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जयसवाल, भाजपा पार्टी के पदाधिकारी रमेश गुप्ता,
सहित नगरक्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और पालिका परिषद टांडा की अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा, कर अधीक्षक शमशाद जुबैर, राजस्व निरीक्षक सलमान खान,
अवर अभियंता (जलकल) आशीष कुमार चौहान, कार्यालय अधीक्षक निशांत पांडेय, अवर अभियंता (सिविल) नितेश मौर्य, लिपिक जलील अहमद, लिपिक अरशद जमाल, अनुरुद्ध कुमार, मेट हरिश्चंद्र पाठक,
मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, कम्प्यूटर ऑपरेटर जयेन्द्र कुमार, मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद इदरीस, महेंद्र कुमार, शकील अहमद, सफाई नायक मोहम्मद रब्बानी,
रामचंद्र सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं — यही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का!




