Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बिजली उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व बिजली कटौती से मिलेगी बड़ी राहत: टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के प्रयासों से लगेंगे तीन दर्जन नए ट्रांसफार्मर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

व्यवसाय योजना 2026 – 27 के तहत टांडा नगर, दरगाह किछौछा, अशरफपुर और आसपास के गांवों में पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलकर लगाए जाएंगे नए ट्रांसफार्मर।

रिपोर्ट:News10plus|                                     टांडा अम्बेडकरनगर। बुनकर नगरी टांडा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। टांडा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से पुराने एवं ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के कारण बार-बार होने वाली बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है।विद्युत विभाग द्वारा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा को नगरक्षेत्र में ओल्ड ट्रांसफार्मर से बार बार बिजली ट्रिपिंग और बिजली कटौती से उपभोक्ताओं के राहत के लिए   टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा को भेजे गए प्रस्ताव पर

और टांडा विधानसभा विधायक श्री वर्मा के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए प्रस्ताव एवं अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिली मंजूरी, व्यवसाय योजना 2026 – 27 के अंतर्गत टांडा नगर क्षेत्र, हंसवर भूलेपुर, दरगाह किछौछा, नगर पंचायत अशरफपुर,सहित टांडा क्षेत्र के आसपास के गांवों में लगभग तीन दर्जन नए एवं अतिरिक्त क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा कई स्थानों पर क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जाएगा।

इस योजना के तहत सकरावल, काली चौरा, अलहदादपुर, सदलघाट, सिकन्द्राबाद, नैपुरा, सलारगढ़, काशमिरिया, मुसहां, तलवापार, मदीना मस्जिद रोड, चिंतौरा, फत्तेपुर, फूलपुर बाजार, रसूलपुर, जल्लापुर, ढुहिया बसवरिया, अलहदादपुर फातिमा स्कूल क्षेत्र

समेत विभिन्न स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं कई पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर बिजली आपूर्ति को और मजबूत बनाया जाएगा।

इसके अलावा ग्राम पिपरी विशुनपुर (ममरेजपुर) में क्षतिग्रस्त अंडरग्राउंड केबल को भी बदला जाएगा, जिससे विद्युत व्यवस्था अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगी।

विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध और बेहतर बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस योजना के लागू होने के बाद टांडा नगर क्षेत्र सहित दरगाह किछौछा, अशरफपुर और आसपास के गांवों में बिजली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती की समस्या में काफी कमी आएगी।

गौरतलब है कि दरगाह किछौछा में देशभर से लाखों जायरीन रूहानी इलाज और जियारत के लिए पहुंचते हैं। बेहतर विद्युत व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यहां आने वाले जायरीनों को भी बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के व्यापार, घरेलू उपभोक्ताओं और बुनकर समुदाय को भी इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने विधायक राममूर्ति वर्मा एवं विद्युत विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे विकास और जनसुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!