Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एम.आर.ए. मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता, ऑर्थोपेडिक विभाग को 5 वर्षों के लिए NBEMS की मान्यता!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकर नगर | एम.आर.ए. मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा जनवरी 2026 से दिसंबर 2030 तक पांच वर्षों के लिए प्रोविजनल एक्रिडिटेशन प्रदान किया गया है।

इस मान्यता के तहत ऑर्थोपेडिक विभाग में प्रतिवर्ष दो डीएनबी (पोस्ट एमबीबीएस) सीटों पर स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में भी वृद्धि होगी।इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने ऑर्थोपेडिक विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

उन्होंने विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉ. जावेद अहमद तथा सहायक आचार्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा फैकल्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होने पर विशेष शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी कोर्स प्रारंभ होने से विभाग की शैक्षणिक एवं चिकित्सीय क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को

और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा, जिन्हें बेहतर उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ जनसामान्य को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। NBEMS की यह मान्यता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!