Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

नासिक में पुलिस निरीक्षक नियुक्त होने पर विजय शिवदास शिरसाठ का भव्य सम्मान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

मुंबई/नासिक|नासिक में पुलिस निरीक्षक – Police Inspector पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में विजय शिवदास शिरसाठ का राष्ट्रीय बहुजन विकास संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें सम्मान चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे गणमान्य लोगों ने विजय शिवदास शिरसाठ को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया।

कि वे अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे तथा आमजन को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रजा सुराज्य पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अण्णा टिगोटे, जितेन्द्र शिरसाठ, छोटेलाल गौड़, मसूद हक्कानी इदरीसी तथा रामा रीता विश्वकर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि युवाओं को भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रीय बहुजन विकास संगठन द्वारा यह सम्मान सामाजिक सरोकारों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

रिपोर्ट: मकसूद हक्कानी इदरीसी मुंबई-नासिक

नोट: यह समाचार/कंटेंट संबंधित स्रोत द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। इसकी सत्यता, दावों अथवा तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि News10Plus द्वारा नहीं की गई है। News10Plus इस संबंध में किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता। जनहित में सूचना के उद्देश्य से इसे प्रकाशित किया जा रहा है।
Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!