रिपोर्ट:एडिटर News10plus मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकर नगर | जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने आज संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, बैरकों की साफ-सफाई, रसोईघर एवं भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।
डीएम व एसपी ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कारागार में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा व मुलाकात व्यवस्था की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कारागार अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने, साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने तथा बंदियों को
नियमानुसार सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीएम, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




