रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद|अंबेडकर नगर | 27 मई 2026 ईदुल अज़हा (बकराईद) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अंबेडकर नगर जनपद में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के नेतृत्व में टांडा एवं अकबरपुर नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पर्व को त्याग, समर्पण एवं भाईचारे का प्रतीक बताते हुए नागरिकों से सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निरंतर सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इससे पूर्व अकबरपुर नगर क्षेत्र में भी संयुक्त फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया।
टांडा पद मार्च में मुख्य रूप से शामिल रहे आईजीपी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह,
उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशिशेखर, एडिशनल एसपी हरेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार सिंह, टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, थाना अलीगंज एसएचओ भूपेंद्र कुमार सिंह, भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पद मार्च किया गया।




