Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में रिश्तों का खौफनाक अंत: भतीजे समेत चार ने की चाचा की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। थाना महरुआ क्षेत्र के सेहरा-जलालपुर सरैया मार्ग स्थित पूर्व पावर प्लांट के निकट खड़ंजा मार्ग के किनारे 25 मई को मिले युवक के शव मामले का

पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। मृतक की पहचान अजय पुत्र स्वर्गीय राम निहोरा हरिजन (42 वर्ष) निवासी थाना महरुआ क्षेत्र के रूप में हुई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मौके का निरीक्षण किया था तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस,

एसओजी और थाना महरुआ पुलिस की संयुक्त चार टीमें गठित की थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए टीमों ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद मुख्य वजह था। मृतक अजय का अपने साढ़ू के बेटे

दीवान जी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दीवान जी अक्सर अजय के सगे भाई के घर आता-जाता और वहीं रुकता था, जिसे लेकर अजय नाराज रहता था।

बताया गया कि 23 मई को जब दीवान जी फिर से मृतक के भाई के घर पहुंचा तो अजय ने उसका विरोध करते हुए उसे डांटकर भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर दीवान जी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय को सबक सिखाने की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन अजय दूध देकर वापस लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे चारों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपियों ने ईंट से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में — दीवान जी पुत्र छविलाल उम्र (22 वर्ष) माखन पुत्र श्रीनाथ उम्र (20 वर्ष) अजय कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद उम्र (19 वर्ष) अरुण पुत्र संतोष

शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अरुण मृतक अजय का सगा भतीजा है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही चाचा की हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!