Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

ग्राम नसीराबाद में अजीमुश्शान ईद-ए-मुबाहेला का आयोजन 10 जून बुधवार रात्रि 8 बजें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

नव निर्मित इमामबारगाह “मीर हुसैनी” का होगा उद्घाटन, देश के विभिन्न प्रांतों से उलमा व शोरा करेंगे शिरकत!

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | जनपद की तहसील टांडा क्षेत्र के ग्राम नसीराबाद में 10 जून, बुधवार की रात 08 बजे से अजीमुश्शान “ईद-ए-मुबाहेला” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से मशहूर आलिम-ए-दीन, उलमा-ए-किराम और नामचीन शायर तशरीफ़ ला रहे हैं। इस्लामिक उर्दू कैलेंडर के अनुसार ईद-ए-मुबाहेला का दिन

बेहद अहम और फज़ीलत वाला माना जाता है। इसी दिन पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने “मुबाहेला” किया था, जिसकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम नसीराबाद में नव निर्मित इमामबारगाह “मीर हुसैनी” का फीता काटकर उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद उलमा-ए-किराम

अपने खिताबात से लोगों को संबोधित करेंगे तथा देश के विभिन्न जनपदों और आसपास से आए शोरा-ए-किराम अपने शानदार कलाम पेश करेंगे।

कार्यक्रम में वाएज़ सुल्तानपुरी, अज़ीज़ आज़मी, हुसैन अब्बास, हुसैनी अकबरपुरी, जफर नसीराबादी, आली जनाब मौलाना सैय्यद हुसैन हुसैनी मुजफ्फरनगर,

मौलाना सैय्यद एहतेशाम ज़ैदी, मौलाना सैय्यद आमिर अब्बास, मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी, मौलाना सैय्यद कामरान अब्बास, मौलाना नज़र हुसैन, मौलाना सैय्यद शहाब अब्बास,

मौलाना सैय्यद मोहम्मद हैदर कुम्मी, मौलाना अंजार मेहंदी फैज़ी, मौलाना सैय्यद जफर मेहदी नसीराबादी, हैदर कानपुरी, ज़ाहिद कानपुरी, सुहैल बस्तवी, ज़हूर अकबरपुरी,

वकार सुल्तानपुरी, फिदा हुसैन मौरा, आरज़ू जलालपुरी, कामरान अशरफ, शबी गोपालपुरी सहित कई अन्य मशहूर शोरा और उलमा शिरकत करेंगे।

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक अल्हाज सैय्यद मीर फिरोज़ अहमद आब्दी एवं खानवाद-ए-मीर नसीराबाद, जनपद अम्बेडकरनगर हैं।

स्थान: ग्राम नसीराबाद, तहसील टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर तारीख: 10 जून 2026, बुधवार समय: रात्रि 08 बजे से शुभारम्भ किया जाएगा।

नोट : आयोजक की जानिब से तमाम मोमिन हज़रात से गुज़ारिश है कि ईद-ए-मुबाहेला के इस मुबारक कार्यक्रम में अधिक से अधिक तादाद में शिरकत फरमाएँ।

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले तमाम मोमिनीन के लिए नज़र-ए-मौला का खास एहतिमाम किया गया है।
आप सभी हज़रात से इल्तिजा है कि अपनी मौजूदगी से इस महफ़िल की रौनक बढ़ाएँ और सवाब-ए-दारेन के हक़दार बनें। 

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!