Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में जनगणना 2027 का कार्य युद्धस्तर पर जारी, डीएम ईशा प्रिया ने की नागरिकों से एसई आईडी साझा करने की अपील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

उप-शीर्षक: जिले के 4429 गणना ब्लॉकों में हो रहा मकान सूचीकरण, डीएम बोलीं- “जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, आपकी सहभागिता से बनेगा विकसित भारत”

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद – सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 24 मई 2026 | भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत अम्बेडकरनगर जनपद में जनगणना 2027 की प्रारंभिक गतिविधियाँ तीव्र गति से संचालित की जा रही हैं। जिले में चिन्हित कुल 4429 गणना ब्लॉकों में मकान सूचीकरण हेलो  का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मकान सूचीकरण कार्य को सुगम और सटीक बनाने के लिए अपनी स्व-गणना आईडी – ( एसई ) प्रगणकों के साथ अवश्य साझा करें। इससे गणना कार्य व्यवस्थित रूप से समयबद्ध पूर्ण हो सकेगा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन मात्र नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की बुनियादी प्रक्रिया है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की नींव तैयार करते हैं।

उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियाँ पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और शासकीय योजनाओं के नियोजन के लिए होगा। इसलिए सभी लोग बिना किसी संकोच के प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

“हम सबकी सहभागिता, विकसित भारत की आधारशिला” के संकल्प को दोहराते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकसित भारत का निर्माण संभव है। सही आंकड़े ही विकास की सही दिशा तय करते हैं।

जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने भी नागरिकों से अनुरोध किया कि जनगणना 2027 को सफल बनाने में प्रगणकों का सहयोग करें और मांगी गई जानकारी समय से उपलब्ध कराएं।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!