Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: खड़ंजा मार्ग किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | थाना महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेहरा जलालपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खड़ंजा मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 25 मई 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम सेहरा जलालपुर के खड़ंजा मार्ग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना महरुआ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

स्थानीय लोगों एवं आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राम बिभोर निवासी क्षेत्रीय ग्राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी भीटी श्री लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!