Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बकरीद पर्व को लेकर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, साफ-सफाई, सुरक्षा और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की उठाई मांग!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | टांडा। आगामी बकरा ईद- ईदुल अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज शनिवार दिनांक 23 मई 2026 को एआईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी के नेतृत्व मेंएआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी टांडा, डॉ शशिशेखर, और क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक टांडा दीपक रघुवंशी, एवं थाना प्रभारी अलीगंज भूपेंद्र कुमार सिंह, को ज्ञापन देकर

पड़वा मंडी नैपुरा, एकता ग्राउंड तथा अलीगंज सालारगढ़ क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइटों के सुचारु संचालन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती एवं प्रशासनिक कैम्प लगाए जाने की मांग की।

ज्ञापन में टांडा-मुबारकपुर क्षेत्र में त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्टी प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एआईएमआईएम पार्टी के जिला अध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी,

नबी अहमद अंसारी, मकसूद अंसारी, शिबू शेख, अदना चिश्ती, बाबू भाई, नूर मोहम्मद, नबी, शान अख्तर हुसैन, दस्तगीर आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!