Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

News10plus | जल संकट पर अलर्ट: अल्ट्राटेक सीमेंट टांडा में बड़ा अभियान, जल संरक्षण की शपथ!  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

वर्षा जल संचयन पर जोर जहां हम आपको बता दें यह वह प्रक्रिया है जिसमें बारिश के पानी को एकत्रित करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित किया जाता है।

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | दिनांक: 06 मई 2026 – बढ़ते जल संकट को देखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट: टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा जल संरक्षण को लेकरएक प्रभावशाली पहल की गई। यूनिट परिसर में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर कर्मचारियों और अधिकारियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके विवेकपूर्ण उपयोग, संरक्षण और वर्षा जल संचयन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “जल है तो कल है”- और इसके संरक्षण के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी अनिवार्य है।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

जल का सीमित एवं समझदारी से उपयोग, जल रिसाव को समय रहते ठीक कर बर्बादी रोकना, घरों और संस्थानों में वर्षा जल संचयन, सिस्टम अपनाना, भूजल स्तर बढ़ाने के लिए रिचार्ज संरचनाओं को बढ़ावा, वाटर रिसाइकिलिंग तकनीकों को अपनाना,

सनातन मिश्रा, देवेंद्र चौहान, प्रीति कुमारी, सुनील चौहान, अभय शुक्ला, बिंदुसार मौर्य, मोतीलाल कुशवाहा, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

संदेश स्पष्ट:

यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज को जल बचाने के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक प्रयास भी है। अल्ट्राटेक टांडा की यह मुहिम आने वाले समय में जल संकट से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!