रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा नगर क्षेत्र में बुधवार शाम से ही पेट्रोल-डीजल की किल्लत के संकेत मिलने लगे। बुधवार सुबह तक स्थिति और स्पष्ट हो गई जब हयातगंज स्थित फाइन फिलिंग पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हार्मूज ऑफ स्ट्रेट क्षेत्र में चल रही नाकाबंदी और युद्ध जैसे हालातों का हवाला दिया जा रहा है।
तो आम जनता को पेट्रोल-डीज़ल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।सूत्रों के मुताबिक, टांडा तहसील क्षेत्र में आने वाले अधिकांश पेट्रोल पंपों पर
फिलहाल ईंधन की कमी की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है।प्रशासन और संबंधित विभाग से लोगों ने जल्द से जल्द ईंधन आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
वही हयातगंज फाइन फिलिंग पैट्रोल पंप के मालिक ने कहा हमारी टंकी पर जब तक पैट्रोल डीजल उपलब्ध रहेगा हम जनता कु सेवा में तत्पर मौजूद रहेंगे आने जाने वाले लोगों को पैट्रोल मिलता रहेगा!




