Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

⛽ अम्बेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल व गैस की कमी की अफवाह बेबुनियाद, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किया आधिकारिक बयान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus Editor Mohd Rashid -Syed| अम्बेडकरनगर|16 अप्रैल 2026 जिला पूर्ति अधिकारी, अम्बेडकरनगर ने जनपद की सम्मानित जनता को सूचित किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल तथा एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। वर्तमान में जनपद में 9044 एलपीजी गैस सिलेंडर, 1361 किलोलीटर डीजल तथा 1269 किलोलीटर पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मार्च 2026 में जिन उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कर DAC नंबर प्राप्त किया था, उन्हें नए वित्तीय वर्ष 2026-27 (अप्रैल 2026 से) प्रारंभ होने के कारण कंपनियों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है।अब मार्च में बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को नया DAC नंबर क्रमवार श्रेणी में जारी किया जा रहा है।गैस कंपनियों द्वारा इन DAC नंबरों को पुनः सक्रिय (Reactivate) कर उपभोक्ताओं को नई बुकिंग उपलब्ध कराई जा रही है। नया DAC नंबर प्राप्त होने के बाद जनपद की सभी गैस एजेंसियों द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं से

संपर्क कर एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि – किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी या गोदाम पर जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी एजेंसी द्वारा सीधे गोदाम से गैस सिलेंडर वितरण नहीं किया जाएगा।

जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है

तथा नया DAC नंबर मिलने के बाद ही संबंधित बुकिंग के अनुसार गैस रिफिल की डिलीवरी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने जनता से संयम बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!