Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर: टांडा में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने की सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है, सीओ टांडा ने बताया पूरा मामला!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus|                                      टांडा अम्बेडकरनगर। बीती रात्रि टांडा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर पुलिस द्वारा जब जुलूस सम्पन्न होने के उपरांत डीजे को सीज़ करने कार्रवाई की जा रही थी।बताया जा रहा है कि इस बीच कुछ लोगों के द्वारा आक्रोश में पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की किए जाने की प्राप्त जानकारी सामने आ रही है, हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जिस डीजे को सीज़ करने की कार्रवाई कर रही थी वो झांकी वाले ट्रैक्टर के पीछे था!

जिसको आगे पीछे करने में झांकी वाले ट्रैक्टर पर रखे बाबा साहब के चित्र के गिरने का वीडियो कुछ आक्रोशित लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक तरह से बनाकर वायरल करने की बात सीओ टांडा ने बताया कि वीडियो बनाकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

बहरहाल इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार सिंह ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की खबर पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। इसे इस तरह से दिखाया जा रहा है जिसमें ऐसा लगे कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ पुलिस द्वारा छेड़छाड़ कर गई है जो बिल्कुल गलत है।

क्या है पूरा मामला

सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह के बताने के अनुसार – बीती रात्रि लगभग 02 बजे जब जुलूस समाप्त हो चुका था उस समय पुलिस द्वारा एक काफी तेज वायलूम में फुल आवाज के साथ बजाए जाने वाले डीजे को सीज़ करने की कार्रवाई की जा रही थी।

उसी दौरान झांकी वाले ट्रैक्टर पर रखा बाबा साहब का चित्र नीचे गिर गया था जिस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर कि प्रतिमा को खंडित करने की अफवाह फैलाई गई है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं था। 

उन्होंने मीडिया के कैमरे पर आकर स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर डीजे को सीज़ करने की कार्रवाई की जा रही थी जबकि वहां पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की कोई स्थायी प्रतिमा मौजूद ही नहीं है,

जहां पर निकाले गए जुलूस में केवल ट्रैक्टर पर रखी हुई बाबा साहब की प्रतिमा का चित्र झांकी के रूप में रखा गया था जो चित्र गिरा था, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस ने आमजनों से अफवाहों से बचने की अपील की है!

 

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि:

पुलिस पर लगाए जा रहे मारपीट और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का आरोप बिल्कुल गलत हैं डीजे को सीज़ करने की सामान्य कार्रवाई को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है!

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर भ्रामक और असत्य है पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या संदेश को इधर उधर शेयर न करें साथ ही ये भी कहा गया है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!