रिपोर्ट- एडिटर मोहम्मद राशिद| टांडा, अम्बेडकर नगर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत वितरण खण्ड टांडा द्वारा संचालित एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का आज शनिवार, 28 फरवरी 2026 को अंतिम दिन है।
अधिशाषी अभियंता मोहित कुमार एवं
मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय कुमार यादव ने समस्त बिजली बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आज ही ओटीएस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराकर अपना बकाया विद्युत बिल जमा करें और भारी छूट का लाभ उठाएं।
अधिकारियों ने बताया कि आज के बाद ओटीएस योजना के अंतर्गत मिलने वाली छूट समाप्त हो जाएगी।इसलिए जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल बकाया है, वे समय रहते
भुगतान कर कर्ज से मुक्ति पाएं और भविष्य की किसी भी कार्रवाई से बचें। यह योजना विशेष रूप से टांडा, अम्बेडकर नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा अवसर है।
अपील: ➡ आज ही नजदीकी उपकेंद्र/काउंटर पर जाकर ओटीएस योजना में पंजीकरण कराएं ➡ बकाया बिजली बिल का भुगतान करें ➡ भारी छूट का लाभ उठाएं।




