रिपोर्ट – News10plus अम्बेडकरनगर ! जनपद के अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर कुर्की बाजार के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

हादसे में दोनों वाहनों में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
इसी दौरान इलाज के दौरान कलावती (पत्नी राम प्यारे), उम्र लगभग 50 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका थाना टंडवा, जनपद चंदौली की निवासी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।
उक्त मामले की जानकारी सीओ सिटी, अकबरपुर द्वारा दी गई। फिलहाल अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।




