रिपोर्ट – News10Plus एडिटर मोहम्मद राशिद –सैय्यद –अम्बेडकर नगर। स्वच्छ भारत मिशन एवं शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा स्वच्छता अभियान को युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शबाना नाज़ एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक) / प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम के निर्देश पर नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में बारी-बारी से विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत नगर की प्रमुख सड़कों, गलियों, नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। साथ ही डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए कीटनाशक एवं एंटी-लार्वा दवाओं और चूसने का छिड़काव किया जा रहा है।
नगर क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि की भी साफ-सफाई कराकर कूड़ा हटवाया जा रहा है, जिससे गंदगी के कारण बीमारियों के फैलाव पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता कार्यों में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है,
ताकि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रभारी अधिशाषी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में क्रमवार सफाई अभियान अनिवार्य रूप से चलाया जाए।
इसके साथ-साथ कीटनाशक दवाओं के छिड़काव एवं फॉगिंग की व्यवस्था भी नियमित रूप से की जाए, जिससे नगर क्षेत्र स्वच्छ और आकर्षक बना रहे। इस विशेष स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद टांडा के कर अधीक्षक / नोडल सफाई व्यवस्थापक,
अवर अभियंता जलकल आशीष कुमार चौहान, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद सुहेल, महेंद्र कुमार, शकील अहमद, सहित समस्त सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारी सक्रिय रूप से लगाए गए हैं। इनके द्वारा प्रतिदिन एक-एक वार्ड में बारी-बारी से व्यापक सफाई कराई जा रही है।
इसके अतिरिक्त, नगर में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ एवं अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम ने नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि जब से उपजिलाधिकारी (न्यायिक) / प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नीरज कुमार गौतम ने नगर पालिका परिषद टांडा का कार्यभार संभाला है,
वे प्रतिदिन समय से कार्यालय में उपस्थित रहते हैं तथा निर्धारित समय के उपरांत ही कार्यालय छोड़ते हैं। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से
प्रतिदिन कराए गए कार्यों का फीडबैक लेकर कार्यों की नियमित समीक्षा भी कर रहे हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं गति आई है।
Responsive Picture Carousel
Welcome to Click to listen highlighted text!Welcome to
Click to listen highlighted text!
One thought on “टांडा नगर में स्वच्छता का महाअभियान: युद्ध स्तर पर सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग से नगर को बनाया जा रहा स्वच्छ व रोगमुक्त”
Finding a reliable link to 12bet can be a pain, but linkvao12bet seems legit. Easy access, no issues so far. Give it a shot! Check it out: linkvao12bet
Finding a reliable link to 12bet can be a pain, but linkvao12bet seems legit. Easy access, no issues so far. Give it a shot! Check it out: linkvao12bet