रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद – अम्बेडकरनगर| 26 दिसंबर, 2025 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर के प्रेक्षागृह में
जनपद के 506 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र’ के रूप में विकसित किए जाने हेतु एक वृहद एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला में संबंधित ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आईसीडीएस विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
20 जनवरी 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के स्तर को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को निर्देशित किया कि चिन्हित किए गए 506 आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण एवं अपग्रेडेशन कार्य हर हाल में 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण किया जाए, ताकि 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर इन केंद्रों का लोकार्पण किया जा सके।
सक्षम आंगनबाड़ी की प्रमुख विशेषताएं – कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) द्वारा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में –
आकर्षक बाला पेंटिंग / वॉल पेंटिंग, बच्चों के लिए आधुनिक खेल सामग्री, पोषण वाटिका की स्थापना स्वच्छ, सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल वातावरण, जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जनसहभागिता पर दिया गया विशेष जोर
परियोजना निदेशक ने ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को शीर्ष प्राथमिकता पर लिया जाए और जनसहभागिता के माध्यम से कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, जिससे जनपद के
नौनिहालों को बेहतर शिक्षा, पोषण एवं सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराया जा सके। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





Betfairapp1, handy betting on the go? I’m in! Let’s see how smooth this app is. betfairapp1