Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का मेडिकल कॉलेज सदरपुर में औचक निरीक्षण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद – सैय्यद अम्बेडकरनगर|26 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सीय व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्त्री रोग विभाग, स्त्री रोग इमरजेंसी, ओपीडी वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तथा अमृत फार्मेसी सहित विभिन्न विभागों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं अमृत फार्मेसी में उपलब्ध दवाओं की सूची एवं रेट लिस्ट को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित (डिस्प्ले)

करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं, दवाओं, भोजन-नाश्ता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मरीजों एवं उनके परिजनों ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज में उन्हें समुचित, समयबद्ध एवं बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव के लिए मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि भर्ती मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों/परिजनों के लिए पृथक वार्ड की व्यवस्था की गई है, जहां कंबल, बेड सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा प्रारंभ कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिली है। इसके अतिरिक्त शीतलहर से बचाव हेतु मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने शासन की मंशा के अनुरूप निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को सुगमता,

संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा जनहित में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का मेडिकल कॉलेज सदरपुर में औचक निरीक्षण!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!