Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एनटीपीसी टांडा में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य तकनीकी का दो दिवसीय दौरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट — मोहम्मद राशिद-सैय्यद |
अम्बेडकरनगर! एनटीपीसी टांडा परियोजना में 9 एवं 10 अगस्त 2025 को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के अध्यक्ष  जिष्णु बरुआ, आईएएस एवं सदस्य (तकनीकी) रमेश बाबू वी. का आगमन हुआ।
अयोध्या हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत
अयोध्या हवाई अड्डे पर आगमन पर अतिथियों का स्वागत एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक श्री जयदेव परिदाएवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

परियोजना का व्यापक निरीक्षण
दो दिवसीय प्रवास के दौरान अतिथियों ने संयंत्र संचालन, सुरक्षा उपायों और एनटीपीसी टांडा की विभिन्न विकासात्मक पहलों का अवलोकन किया।

उन्होंने सरयू भवन गेस्ट हाउस, एनएफएनडीआरसी, स्टेज-II कंट्रोल रूम और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएमसी सदस्यों और अन्य अधिकारियों से विस्तारपूर्वक संवाद भी किया।

वृक्षारोपण और सरयू घाट भ्रमण
10 अगस्त को अतिथियों ने सतत विकास पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और सरयू घाट का भ्रमण किया। इस अवसर पर संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता, दक्षता वृद्धि और भविष्य की स्थिरता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

एनटीपीसी परिवार का आभार
एनटीपीसी टांडा परिवार ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य (तकनीकी) के मूल्यवान सुझावों और प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “एनटीपीसी टांडा में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य तकनीकी का दो दिवसीय दौरा

  1. Hi there, I discovered your website by the use of Google while searching for a similar subject,
    your website got here up, it seems to be good. I have bookmarked it
    in my google bookmarks.
    Hi there, simply became aware of your weblog
    via Google, and located that it is truly informative. I am gonna watch out
    for brussels. I’ll appreciate should you continue this in future.
    Numerous other folks will probably be benefited out of your writing.
    Cheers!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!