रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त फरियादियों की समस्याओं को एक-एक करके गंभीरता से सुना और उनका निस्तारण किया। इस दौरान, जिलाधिकारी ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया, जिन्होंने अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन नहीं किया था।
अमजद अली संबद्ध लेखपाल (रा० नि०) कोतवाली तहसील जलालपुर को कृषक दुर्घटना बीमा की नियमानुसार संस्तुति आख्या समय से प्रेषित न करने पर निलंबित किया गया।
इसके अलावा, वीरेन्द्र कुमार लेखपाल क्षेत्र-बरौना व सम्बद्ध लेखपाल क्षेत्र-भिटौरा उत्तर व जगदीशपुर कपिलेश्वर, तहसील-जलालपुर को अंश निर्धारण का कार्य समयबद्ध रूप से निस्तारित नहीं करने पर निलंबित किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 81 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 18 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से निस्तारित करने की निर्देश दिए गए।
इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक,उप जिलाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी
आलापुर के समक्ष कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 06 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 45 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 15 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 31 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 10 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
शेष 17 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया। तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल
31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 23 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/register/person?ref=IHJUI7TF