उप-शीर्षक – तहसील से लेकर नगर पालिका परिषद तक स्वतंत्रता दिवस की धूम, अध्यक्ष शबाना नाज़ और ईओ प्रियंका मिश्रा ने किया ध्वजारोहण
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | टांडा, 15 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टांडा तहसील, नगर पालिका परिषद टांडा सहित नगर क्षेत्र की विभिन्न सरकारी संस्थाओं एवं कार्यालयों में
पूरे हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया और राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
नगर पालिका परिषद टांडा में शान से फहराया गया तिरंगा
नगर पालिका परिषद टांडा प्रांगण में अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा नगर पालिका परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
इसके उपरांत नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रियंका मिश्रा ने नगर क्षेत्र में स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विभिन्न प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता एवं राष्ट्रनिर्माण के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर पालिका परिषद टांडा एवं तहसील परिसर की भव्य सजावट की गई, जिससे सरकारी भवनों की सुंदरता और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा में और निखार आया।
सभासदों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव
नगर पालिका परिषद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के समस्त सभासदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें वीरों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। देश की प्रगति और समाज की खुशहाली के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
पूरे नगर में दिखा देशभक्ति का जज्बा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टांडा नगर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर में जगह-जगह तिरंगा लहराता दिखाई दिया और लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।
टांडा नगर ने स्वतंत्रता दिवस पर एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत किया। वहीं स्वच्छ वातावरण के लिए नगर पालिका परिषद टांडा के अधिकारियों और कर्मचारियों वृक्षारोपण भी किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे नगर पालिका परिषद टांडा टीएस शमशाद ज़ुबैर, नगर पालिका निर्माण जेई आशीष कुमार, जलकर जेई आशीष कुमार चौहान, वरिष्ठ लिपिक निशांत पांडेय, लिपिक जलील अहमद, नजूल लिपिक अरशद जमाल, कैशियर, अनरूद्ध कुमार, अजीज़ अहमद,
कम्प्यूटर ऑपरेटर, अदनान अहमद, कम्प्यूटर ऑपरेटर साजिद खान, कम्प्यूटर ऑपरेटर जुल्फेकार अहमद अंसारी, अर्चना वर्मा, तहनियत फात्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अब्दुल्ला, कम्प्यूटर ऑपरेटर सलमान, कम्प्यूटर ऑपरेटर जयेन्द्र कुमार, सहदेव, जयहिंद, समस्त सभासदगण, सहित नगर पालिका परिषद टांडा के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




