Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पत्रकार हितों को लेकर डीएम से मिले जिला प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

राष्ट्रीय पर्वों पर सरकारी विज्ञापनों की अनुमति बहाल करने और पत्रकार समिति की समन्वय बैठक नियमित कराने की मांग

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर|पत्रकार हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर जिला प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं

जनपद के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी ईशा प्रिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजेंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक, सचिव दीपक वर्मा सहित जनपद के विभिन्न पत्रकार एवं समाचार पत्रों के संपादक जिलाधिकारी से मिले और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रीय पर्वों पर सरकारी विज्ञापनों की अनुमति बहाल करने की मांग

मांगपत्र में प्रमुख रूप से जनपद के विभिन्न सरकारी संस्थानों की ओर से राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों में प्रकाशित एवं प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों पर वर्षों से लगी रोक पर पुनर्विचार कर विज्ञापन दिए जाने की अनुमति बहाल करने की मांग की गई।

पत्रकारों ने जिलाधिकारी से कहा कि पूर्व में राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर सरकारी संस्थानों द्वारा समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों को विज्ञापन दिए जाते रहे हैं, लेकिन लंबे समय से इस पर रोक लगी हुई है। प्रेस क्लब ने इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करते हुए सरकारी विज्ञापनों की अनुमति पुनः प्रदान किए जाने की मांग रखी।

पत्रकारों ने कहा कि शासन-प्रशासन की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों को मिलने वाला सरकारी विज्ञापन सहयोग पत्रकारिता के माध्यम से जनहित की सूचनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में भी सहायक होता है।

पत्रकार समिति की समन्वय बैठक नियमित कराने की मांग

दूसरी मांग के रूप में पत्रकारों ने पत्रकार समिति की समन्वय बैठक को नियमित रूप से जारी रखने की बात कही। पत्रकारों ने कहा कि यदि वर्तमान समिति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है तो नियमानुसार नए पत्रकारों को भी समिति में अवसर दिया जाए, जिससे शासन-प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।

पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार प्रशासनिक एवं विकास संबंधी गतिविधियों की कवरेज कर उन्हें जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में प्रशासन और पत्रकारों के बीच नियमित संवाद एवं समन्वय से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में मदद मिलेगी।

डीएम ने दिया पुनर्विचार का आश्वासन

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने पत्रकारों की बातों एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विषयों पर पुनर्विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जिलाधिकारी के सकारात्मक आश्वासन की उम्मीद है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल पुनः जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखेगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!