Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस,एकलव्य स्टेडियम में मंत्री संजय निषाद ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस,एकलव्य स्टेडियम में मंत्री संजय निषाद ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान-वन्देमातरम् के साथ गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर, 15 अगस्त 2026। जनपद अम्बेडकरनगर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिकस्थलों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वन्देमातरम् तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रनायकों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें नमन किया गया।

एकलव्य स्टेडियम में मंत्री संजय निषाद ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मा. मंत्री मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री संजय निषाद ने एकलव्य स्टेडियम, अकबरपुर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ का गायन किया गया।

मंत्री संजय निषाद ने अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम को जीवन का आधार बनाकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे और युवा ही विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा, ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित में करना चाहिए।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंत्री श्री संजय निषाद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

क्रिकेट मैच का हुआ शुभारंभ

एकलव्य स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ भी मा. मंत्री श्री संजय निषाद ने टॉस उछालकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने फहराया तिरंगा

इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ के सामूहिक गायन से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से सराबोर हो गया।

ध्वजारोहण के पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित महापुरुषों एवं राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों, संघर्ष एवं राष्ट्रसेवा की भावना को नमन किया।

‘आजादी अधिकार ही नहीं, कर्तव्यों का संकल्प भी’

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उत्सव नहीं,

बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संकल्प भी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,

शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जनपद एवं प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

जिलेभर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वन्देमातरम् तथा देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।

पूरे जनपद में ‘राष्ट्र प्रथम’, देशभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश गूंजता रहा।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी., विभिन्न विभागों के अधिकारी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!