शादी के घर में छाया मातम जहां 01 मई को छात्रा दीपांजलि उर्फ चांदनी के भाई की बारात जानी थी परिजन खुशियां मना रहे थे लेकिन अचानक खुशियां मातम में बदल गई।
अम्बेडकरनगर जनपद ! के हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटा बैरागीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में गांव के ही संदीप यादव और खुशी राम मौर्या सहित उनके साथ शामिल अन्य पर आरोप।
जहां हम आपको बतादे बीएससी की छात्रा दीपांजलि मौर्या उर्फ चांदनी को बेखौफ बदमाशों गोली मारकर हत्या कर दी है हत्या से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का आरोप है की संदीप यादव और खुशी राम मौर्या, दोनों आरोपी छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहे थे।
घटना के मुख्य बिंदु
दीपांजलि मौर्या विवेकानंद कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। संदीप यादव और खुशी राम मौर्या उसे लगातार परेशान कर रहे थे। छात्रा ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया भी था,
लेकिन बदनामी के डर से कोई शिकायत नहीं की गई। बीती रात लगभग 7 बजे छात्रा दूध लेने घर से निकली थी, तभी आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घटना के समय गांव में ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिससे अंधेरा छा गया और आरोपी आसानी से फरार हो गए।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों का कहना है कि घटना की योजना पहले से बनाई गई थी। गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Hello, I enjoy reading through your post. I wanted to write a
little comment to support you.