Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य युद्धस्तर पर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर निर्माण कार्य में तेजी, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के आदेश

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 30 जुलाई 2026 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शासन की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं

को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के सभी चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

इसी क्रम में मया-टांडा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग,

अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर चल रहे सुधार कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के उपरांत अधिशाषी अभियन्ता ने सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य में और तेजी लाते हुए अगले दो दिनों के भीतर

पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करने तथा इसे कांवड़ यात्रियों के लिए पूर्णतः सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण किए जाएं। साथ

ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कांवड़ यात्रा-2026 शासन की मंशा के अनुरूप सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न हो।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!