अंबेडकर नगर ! 13 मई 2025 – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति एवं गोवर्धन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा
जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन एवं प्रथम/द्वितीय किस्त भुगतान तथा जियोटैग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव और संचालन को बेहतर ढंग से सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को सभी विकास खंडों में कम से कम दो-दो ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन का बेहतर कार्य करते हुए उन्हें
मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में जल निकासी की अधिक समस्या है, वहां पर प्राथमिकता पर योजनाबद्ध तरीके से अधिक से अधिक उपयुक्त स्थल पर सोकता गड्ढे एवं नाली का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
हैंडपंपों की मरम्मत और रख-रखाव
जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं एडीओ पंचायतों को सभी इंडियामार्का टू हैंडपंपों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खराब हैंडपंपों का आवश्यकता अनुसार मरम्मत/रिबोर का कार्य तत्काल कराया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि हैंडपंप के खराब होने की शिकायत कहीं से न आए।





Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? Registrera dig