रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! में नवगांतुक पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने टाण्डा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरिक कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया।
और अभिलेखों की जांच की। साथ ही, उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात उपनिरीक्षक से पूछताछ की और अपराधियों का वेरिफिकेशन किया, जिसमें कुल 48 वेरिफिकेशन किए गए।
इस निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को कई दिशा-निर्देश दिए और टाण्डा कोतवाली के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इसके बाद, वे थाना अलीगंज के लिए रवाना हो गए।
बतादे पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों व एच०एस० के सत्यापन के संबन्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्वेक्षण में।
एवं प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे थाना स्थानीय के समस्त एच.एस. का सत्यापन कराया गया जिसमे थाना क्षेत्र मे वर्तमान समय मे मौजूद 30 एच.एस. को थाने पर बुलाकर प्रभारी निरीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
थाने पर लाये गये कुल HS – 48 है। HS को लाने वाली पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र मौर्य, उपनिरीक्षक रामाग्रय,
उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राम प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक आशीष शुक्ला,
उपनिरीक्षक यू0टी0 जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक राकेश खरवार, हेड कांस्टेबल ध्रुवराज यादव, हेड कांस्टेबल विनोद मिश्रा, हेड कांस्टेबल फूलचंद, हेड कांस्टेबल अवध नारायण यादव, हेड कांस्टेबल अली,
कांस्टेबल अभय गुप्ता, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, कांस्टेबल सुनील मौर्या, कांस्टेबल उमाकान्त, कांस्टेबल सुमित चौधरी, कांस्टेबल श्यामा गुप्ता, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव आदि।