रिपोर्ट:News10plus| अम्बेडकरनगर | 27 जुलाई 2026 थाना जलालपुर पुलिस ने रविवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15,000 हजार रुपए के इनामी वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के अनुसार, दिनांक 27.07.2026 को शाम लगभग 6:00 बजे थाना जलालपुर पुलिस टीम सुधार नगर-गौसपुर करौंदी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। घेराबंदी कर उसे मौके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान निखिल यादव उर्फ हैपी, पुत्र सुरेश चंद्र यादव, निवासी ग्राम करीमपुर मंसूरपुर, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है।
उम्र लगभग 22 वर्ष। यह अभियुक्त थाना जलालपुर द्वारा 15,000 का इनामी वांछित अपराधी घोषित था।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया: जिसमें 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल , घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर, थाना जलालपुर भेजा गया है।
आपराधिक इतिहास प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निखिल यादव के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में लगभग 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन कर रही है।
अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से सामान्य है।




