Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बहू-बेटी सम्मेलन अभियान: अम्बेडकरनगर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरे जनपद में चलाया जागरूकता महाअभियान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

महिलाओं की सुरक्षा पर अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा अभियान, सभी थाना क्षेत्रों में लगी जागरूकता चौपाल

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 26 जुलाई 2026महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन मेंरविवार को जनपद अम्बेडकरनगर के सभी थाना क्षेत्रों में “बहू-बेटी सम्मेलन” का व्यापक आयोजन किया गया। मिशन शक्ति, एंटी रोमियो टीम, महिला बीट पुलिस, आशा बहुओं, समूह सखियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से

गांव-गांव और कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मानसिक तनाव, आत्महत्या की रोकथाम,साइबर अपराध, लैंगिक समानता, महिला सम्मान और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा उत्पीड़न की दशा में बिना भय के पुलिस एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए

प्रेरित किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारीसम्मेलन के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102 एवं एम्बुलेंस सेवा-108 सहितविभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में हुआ आयोजनमहरुआ, भीटी, हंसवर, अहिरौली, आलापुर, राजेसुल्तानपुर, बसखारी, जहांगीरगंज, टाण्डा, मालीपुर, इब्राहिमपुर, बेवाना, अलीगंज, महिला थाना, कोतवाली अकबरपुर,

सम्मनपुर, जैतपुर, कटका एवं कोतवाली जलालपुर सहित जनपद के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, कानून, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधिकारियों, मिशन शक्ति टीम एवं महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा समाज से दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प भी दिलाया।

एसपी प्राची सिंह का संदेशपुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा

मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। अम्बेडकरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!