रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) टांडा अम्बेडकरनगर | टाण्डा। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाण्डा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार ने रायपुर महरीपुर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने घाट पर सुरक्षा के समुचित इंतजाम,
नियमित सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित भीड़ को देखते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया।
प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ उठा सकें। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।




