रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकर नगर ! नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारो के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद की समस्याओं से अवगत हुए।
शासन की मंशा अनुसार कार्य करने का संकल्प जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्रथम प्राथमिकता वाली योजनाओं को आम जनमानस तक शत-प्रतिशत
पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ संपादित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकताएं निम्नलिखित हैं:
जनता की समस्याओं का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण विकास परियोजनाओं का समयपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाना विभिन्न न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण
जिलाधिकारी ने कहा कि 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है और इसमें जनपद अंबेडकर नगर का भी योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद की इकोनॉमी को ग्रो करना है और जनपद को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का संकल्प लिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड विकास की ओवरऑल रैंकिंग में जनपद द्वितीय स्थान पर है और उसे प्रथम स्थान पर लाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!