अम्बेडकरनगर ! जनपद के ग्राम कटोखर थाना हंसवर क्षेत्र के निवासी जियाउल्लाह पुत्र स्वर्गीय कुदरतुल्लाह सिमना इंटरप्राइजेज कटोखर (बसखारी रोड) हंसवर अम्बेडकरनगर के प्रोपराइटर ने हंसवर पुलिस पर लागाया आरोप!
उनका कहना है कि वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे अपनी दुकान पर आते हैं और पूरा दिन अपने दैनिक कार्य व्यवसाय में संलिप्त रहते हैं। जियाउल्लाह का आरोप है!

कि गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा उनसे और उनके परिवार से गहरी रंजिश रखी जाती है। उनका आरोप है की वह शातिर किस्म का व्यक्ति है,
जिसके द्वारा जियाउल्लाह पर नाजायज दबाव डालने और बेइज्जत करने के लिए एक महिला से फर्जी प्रार्थनापत्र दिलवाकर हंसवर थाने के एक पुलिस को हाइवर करके उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
दिनांक 23-4-2025 को समय करीब 10:30 बजे थाने के एक सिपाही उनकी की दुकान पर आए उस वक्त जियाउल्लाह अपनी दुकान में मौजूद थे जिन्होंने ने जियाउल्लाह का हाथ पकड़कर जबरदस्ती रोड पर खींच कर ले जाने का भी आरोप लगाया है।
और हंसवर थाने के पुलिस पर आरोप लगाया है कि जियाउल्लाह को जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया। जियाउल्लाह द्वारा कारण पूछने पर उनको मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने का आरोप लगाया।
जियाउल्लाह का मानना है कि उनके द्वारा बार-बार हंसवर पुलिस से अनुनय-विनय करने के बावजूद जियाउल्लाह को काफी बेइज्जत किया गया और जबरदस्ती गिरफ्तार करके थाने ले जाकर उनके विरुद्ध
151/107, 116 जा०फौ० की कार्यवाही की गई। जबकि उनका कहना है कि वह दिन भर अपनी दुकान पर थे और इस बीच उनका किसी से कोई वाद विवाद नहीं हुआ था। लेकिन हंसवर पुलिस उन्हें जबरदस्ती थाने लेकर गई
उक्त प्रकरण को लेकर जियाउल्लाह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषी पुलिस के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जियाउल्लाह का कहना है उनकी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें थाना हंसवर के पुलिस द्वारा किए गए कृत्य का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है,जहां हम आपको बतादे वही जियाउल्लाह का कहना है कि हंसवर पुलिस द्वारा इस तरह के किए गए
कृत्य कि शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री ई पोर्टल पर भी किया है, साथ ही उन्होंने कहा अगर उन्हें पुलिस अधीक्षक दरबार और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत से न्याय नही मिला तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होंगे।





Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY