छटनी किए गए 400 कर्मचारियों को 06 मई तक वापस ना लिए जाने की मांग नही पूरी होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी!
रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर! उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन विद्युत वितरण खण्ड टाण्डा मध्यांचल के निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में
आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे निविदा/संविदाकर्मियों की छटनी रोकने के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन जारी किया है। संघ ने आरोप लगाया है कि उ०प्र० पावर कार्पोरेशन एवं
इसके सहयोगी निगमों द्वारा लेबर का अनुबन्ध कर लाइन मैन, उपकेन्द्र परिचालन, कम्प्यूटर आपरेटिंग जैसे घातक व तकनीकी कार्य कराया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की दुर्घटनायें हो रही हैं।
आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबन्ध करना। वेतन रु० 18,000/- निर्धारित करना। मार्च 2023 में हटाये गये कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेना।
नानक के अनुरूप कर्मचारियों की तैनाती करना। कर्मचारियों की छटनी न करना। 60 वर्ष की उम्र तक कार्य करने की अनुमति देना। हटाये गये कर्मचारियों के बकाये वेतन का भुगतान कराना।
बिना संसाधन दिये फेशियल अटेन्डेन्स लगाने का दबाव न बनाना। घायल कर्मचारियों का कैशलेस उपचार कराना। कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय की गयी धनराशि को संविदाकारों के बिल से काट कर भुगतान करना।
ई०पी०एफ० घोटाले की जांच कराना। मा० उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 04.09.2018 का पालन कराना। महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देना।





Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.bh/register/person?ref=W49FLGDN