अम्बेडकरनगर! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद विवेकानन्द शिशुकुंज इण्टर कॉलेज, विद्युत नगर टांडा में मेधावी छात्रों का सम्मान
समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमान राम तीरथ यादव जी के नेतृत्व में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में अतिथियों की उपस्थिति
सम्मान समारोह में श्रीमान राजकमल जी (खण्ड संघ चालक टाण्डा), श्रीमान इन्द्रदेव वर्मा जी (प्रबन्धक), श्रीमान राकेश तिवारी
(समाजसेवी),श्रीमान राजकुमार सोनी जी (कोषाध्यक्ष) तथा विद्यालय की पूर्व छात्रा सकीना खातून के साथ-साथ छात्रों के अभिभावक बन्धुओं की गरिमामई उपस्थिति रही।
परीक्षा परिणाम
विद्यालय के परीक्षा विभाग प्रमुख श्रीमान महेन्द्र जी ने बताया कि विद्यालय स्तर पर हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट में सम्मिलित छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
हाई स्कूल में विद्यालय स्तर पर प्रथम पांच स्थान प्राप्त छात्रों में निहारिका वर्मा (90.33%), शीतल (88.5%), अखिलेश वर्मा (88.3%), हिमांशु वर्मा (88%) और
शिखा वर्मा (86.8%) रहीं। वहीं इण्टरमीडिएट में वैभव पाण्डेय (87%), अनुष्का यादव (81.02%), कौशिकी सिंह (80.06%), मेघा दुबे (79.2%) और उत्तम
अग्रहरि (77.6%), प्रगति पटेल (77.4%) और विभा (77.2%) ने विद्यालय का मान बढ़ाया।
मेधावी छात्रों का सम्मान
मेधावी छात्रों को विद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्रा सकीना खातून ने सभी छात्रों को
मार्गदर्शन देते हुए बताया कि असफलता के पीछे सफलता छिपी हुई है। अतः हमें बिना निराश हुए ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपनी तैयारी करते रहना चाहिए।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.