अम्बेडकरनगर ! में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद लालजी वर्मा ने की।
इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में की गई समीक्षा
बैठक में ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज, नगर विकास विभाग, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग,
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बेसिक शिक्षा, खनन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का समुचित एवं समयबद्ध सदुपयोग सुनिश्चित करें और जन सामान्य तक समस्त योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकें, इसके लिए जरूरी है कि समस्त कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
बैठक में चर्चा
बैठक में नगर पालिका परिषद अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ला में जल भराव की समस्या पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर को निर्देशित किया।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, टीवी मुक्त भारत अभियान, जल जीवन मिशन और शहरी फिटर से सारी रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति पर भी चर्चा हुई।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहें जिलाधिकारी अनुप शुक्ला, सांसद लालजी, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, कटहेरी विधायक धर्मराज निषाद, राम अचल राजभर, सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/sk/register?ref=WKAGBF7Y
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.