अम्बेडकरनगर ! राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका परिषद टांडा में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह कार्यक्रम में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुष्प माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया।
वही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला देवी ने सभी मेधावी छात्राओं को पुष्प माला और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जहां हम आपको बतादे दे आज दिनांक 05 05 – 2025 सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुष्प माला और पुष्प वर्षा के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया। विद्यालय में इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में प्रथम स्थान रुखसाना खातून (75%) इंटरमीडिएट में द्वितीय स्थान मेराज फात्मा का (74%) रहा जबकि साइंस में फर्स्ट स्थान रहा।
इंटरमीडिएट में तृतीय स्थान अंशु भारती (70%) हाई स्कूल में प्रथम स्थान श्वेता गुप्ता (78%)
हाई स्कूल में द्वितीय स्थान रिया भारती (76%)
हाई स्कूल में तृतीय स्थान अंशिका गुप्ता (75.5%) रहा।
जहां विद्यालय में हाई स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 शत -प्रतिशत रहा और इंटरमीडिएट का परिणाम 87% रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला देवी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगी।
और समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहा समस्त विद्यालय अध्यापक एवं अध्यापिकाएं कु.रूची चौधरी,श्रीमती सरोज,
डॉक्टर शमां नरगिस मनीष कुमार पाण्डेय, श्रीमती श्रद्धा सिंह, श्रीमती अनीता, श्रीमती ममता मौर्य श्रीमती सविता सिंह, संदेश कुमार, सहित समस्त अभिवावकगण मौजूद रहे।
सम्मान समारोह के बीच विद्यालय अध्यापिका श्रीमती सरोज ने छात्राओं के सम्मान समारोह के बीच अपने सम्बोधित में कहा शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा शिक्षा क्षेत्र में कभी
निराश नहीं होना चाहिए असफलता और सफलता शिक्षा क्षेत्र में होती रहती है असफल होने के बाद सफलता भी हासिल होती है बस अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए निरंतर लगे रहने से एक दिन कामयाबी कदम जरूर चूमेगी।
वही विद्यालय अध्यापिका कु.रूची ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा शिक्षा क्षेत्र में सफलता और असफलता दोनों ही जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। सफलता हमें प्रेरित करती है और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है, जबकि असफलता हमें सीखने और सुधारने का अवसर प्रदान करती है।
डॉक्टर शमां नरगिस ने छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया और कहा सफलता हमें आत्मविश्वास और संतुष्टि प्रदान करती है। जबकि हमे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कराती हैं, तो यह हमारे प्रयासों का परिणाम होता है और हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक श्री मनीष पांडेय ने सम्मान कार्यक्रम के बीच अपने सम्बोधन में कहा
हम सफल होते हैं, तो हमें अपनी सफलता का जश्न मनाना चाहिए और अपने प्रयासों का परिणाम देखकर संतुष्ट होना चाहिए।
इसीके साथ अध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह ने छात्राओं से कहा सफलता हमें अपने आप पर विश्वास करने में मदद करती है और हमें नए चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है।
विद्यालय अध्यापिका श्रीमती ममता मौर्य ने छात्राओं को पुष्प माला और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया साथ ही छात्राओं से कहा सफलता और असफलता दोनों ही हमें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करती हैं।
और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। सफलता हमें दूसरों की मान्यता और प्रशंसा दिलाती है, जो हमारे आत्मसम्मान को बढ़ाती है।
जिसके उपरांत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शकुंतला देवी ने अभिवावकगण और नगरवासियों से अपील किया की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कम खर्च में अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिये
स्कूल में ऐडमिशन खुला है जो भी बेहतर शिक्षा हासिल करना चाहते हैं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 06 से इंटरमीडिएट तक की निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
तो देर किस बात की एडमिशन ओपन है, जरूरतमंद छात्राओं के अभिभावकगण अपनी बच्चियों का एडमिशन करवा सकते है बिल्कुल निःशुल्क और कम से कम खर्च में अच्छी शिक्षा हासिल करें।