Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 13 जून 2026 थाना कोतवाली अकबरपुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,

राजस्व संबंधी प्रकरण, आपसी विवाद एवं अन्य जनसमस्याएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि

प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर उसका प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।वहीं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित

समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। “जनता की सेवा, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की स्थापना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!