रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकर नगर (टांडा), 03 अगस्त 2026: सोमवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास टांडा रोडवेज के बाहर लगे ठंडे पानी के फ्रीजर से पानी पीते समय एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।
मृतक की पहचान बेचू राम पुत्र हरिराम, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। जो बलया जगदीशपुर जनपद अम्बेडकर नगर का मूल निवासी था। बेचू राम अपने ननिहाल टांडा थिरवापुल के निकट मेहनियां में नाना-नानी के यहां पला -बढ़ा था।
तथा मृतक बेचू राम की पत्नी शीला देवी उन्हें काफी पहले छोड़कर अपने दूसरे पति के साथ रह रही हैं। मृतक के दोनों बच्चे वर्तमान में अपने ननिहाल में रह रहे हैं। उक जानकारी शीला देवी ने दी इनमें 15 वर्षीय पुत्री साक्षी तथा 14 वर्षीय पुत्र यश कुमार शामिल हैं।
शीला देवी ने बताया कि वह अपने वर्तमान पति के साथ सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं तथा उनसे उनका एक पुत्र भी है। उन्होंने News10plus से बातचीत में स्पष्ट कहा कि उन्हें सबसे अधिक चिंता अपने दोनों बच्चों यश कुमार और साक्षी के भविष्य की है।
उनका कहना है कि दोनों बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा एवं भविष्य को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए। परिजनों के अनुसार, मृतक अपने भाई-भाभी के साथ न रहकर टांडा रोडवेज के सामने, अवध होटल के बगल स्थित जवाहिर चाट संचालक के साथ रहता था।
मृतक के परिजनो और भाई राकेश का आरोप है कि बेचू राम ने परिवार की सलाह को नजर अंदाज करते हुए जवाहिर के बहकावे में आकर अपनी बची-खुची भूमि भी बेच दी, जिससे उसकी पूरी संपत्ति समाप्त हो गई।
वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि जवाहिर चाट संचालक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता था और केवल पंचनामा कर अंतिम संस्कार कराने के पक्ष में था। हालांकि, परिजनों और मोहल्लेवासियों के विरोध एवं दबाव के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
घटना की जानकारी इस प्रकार है: बेचू राम फ्रीजर से पानी पीने गया था और पानी पी ही रहा था कि अचानक उसका शरीर एक ही स्थान पर स्थिर रह गया। मौके पर वहा मौजूद एक युवक जिसने देखा तुरंत फ्रीजर का प्लग निकाला
और उसे जमीन पर लिटाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर जवाहिर, व स्थानीय लोगों और थाना कोतवाली पुलिस की मदद से तत्काल इलाज के लिए टांडा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टांडा कोतवाली प्रभारी दारोगा मुनीरंजन दुबे और पुलिस कर्मी अनवर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया घटना के बाद इलाके में फ्रीजर को लेकर तरह तरह चर्चाए तेज हो गई है। लोगो के दा्रा तरह से आरोप है, कही नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का और फ्रीजर में करंट का रिसाव का आरोप है,
दूसरी तरफ प्राप्त जानकारी सूत्रो के अनुसार फ्रीज़र के आसपास अस्थाई लगाई जा रही दुकानदारों के दा्रा कटिया लगा कर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल की जा रही है, और कटे हुए तार फ्रीज़र में लगे जाली के गार्ड मे टच होने के कारण भी दुर्घना घटित हो सकती है!
बहरहाल पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दुर्घटना कैसे घटित हुई! हालांकि कुछ लोगो के द्रारा दबी जुबान मे चर्चाए की जा रही थी कि ठंडा पानी पीते समय अचान हार्ट अटैक भी आ सकता है इस घटना को हार्ट अटैक से जोड़कर भी देखा जा रहा है! फिलहाल सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
वही शव का पोस्मार्टम होने के बाद शव को परिजनो के हवाले कर दिया गया जिसके बाद शव को परिजनो और मोहल्लेवासियों के सहयोग से महदेवा घाट पर अंतिम संसकार कर दिया गया।
उक्त प्रकरण के सम्बंध मे नगर पालिका परिषद टांडा की अधिशाषी अधिकारी श्रीमती प्रियाका मिश्रा से मौखिक रूप से की गई वार्ता मे उन्होने कहा घटना की जांच की जा रही है,
और मृतक के परिजनो से सम्पर्क भी किया जा रहा है, साथ ही उन्होने कहा जांच पूरी होने के उपरांत मृतक के परिजनों से पुन: संपर्क किया जाएगा।
और नियामानुसार आगे कि कागजी कारवाई की जाएगी साथ ही उन्होनें कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। और परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना है।
आगे की अपडेट के लिए News10plus कि इस प्रकरण पर पैनी नज़र बनी है!




