Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

रक्तदान महादान: शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) की याद में आयोजित हुआ भावुक रक्तदान शिविर!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद (राशिद) अम्बेडकर नगर | अल-इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) की याद में जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर में स्थित ब्लड बैंक में एक प्रभावशाली रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर थनिगैअरसन (आई.ए.एस.), ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अम्बेडकर नगर, डॉ. पी. एन. यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा अनिल कुमार बैजवा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में कुल 72 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 35 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अंततः 25 उत्साही रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उच्च उदाहरण प्रस्तुत किया।रक्तदान करने वाले प्रमुख दानवीर: ख्वाजा अली हुसैन, अमानत अब्बास, अली बाकर, अहमद मेहंदी, ख्वाजा हुसैन हैदर, अबू तराब नकवी, इरफान हैदर, मौलाना सैय्यद एहतिशाम हैदर, शाहिद रज़ा, सैय्यद गुलाम मुर्तज़ा,

नज़राना बानो, शुजात अब्बास, मौलाना सैय्यद महताब हुसैन, कायम रज़ा, शुजा रिज़वी, अली मेहंदी, सिप्ते हसन, रोहित, डॉ. आमिर अब्बास, सैय्यद रियाज़ुल हसन, डॉ. अली सहित अन्य।अल-इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफ़ात हुसैन ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा सभी दानवीरों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मौलाना नूरूल हसन, मौलाना रईस हैदर, मौलाना कर्रार हुसैन, मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी, रेहान जैदी, अबरार हुसैन, गुलाम अली लाडले, बादशाह हुसैन, मुजीब अहमद, ज़ीशान हैदर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एस. एम. त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉ. रवि विक्रम, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विपिन वर्मा, हरीशचंद्र वर्मा एवं समस्त स्टाफ ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया।अतिथियों ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है।

साथ ही अतिथियों ने कहा अल-इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन ख्वाजा शफा़त हुसैन एडवोकेट हर वर्ष शहीदानें कर्बला के नाम एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियों को नई राह दे सकता है।

” उन्होंने अल-इमाम चैरिटेबल फाउंडेशन के इस पावन एवं सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाज से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!