सर्विलांस सेल और पुलिस टीम की सक्रियता से कुछ ही समय में मिला सफलता का परिणाम
रिपोर्ट:एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर|10 मई 2026 में अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन एवं
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गुमशुदगी मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बसखारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए महिला को सकुशल खोज निकाला।
क्या था मामला?
थाना बसखारी में दर्ज गुमशुदगी प्रकरण के अनुसार ग्राम रुद्रपुर भगाही निवासी 27 वर्षीय साजिदा खातून पत्नी मजीबुल्लाह अचानक अपने घर से लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका,
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बसखारी पुलिस टीम एवं सर्विलांस सेल ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
लगातार प्रयासों और परिजनों के सहयोग से 10 मई 2026 को करीब 11:15 बजे महिला को उसके 3 वर्षीय बच्चे सहित सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में सामने आई यह बात
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि साजिदा खातून किसी पारिवारिक नाराजगी के चलते अपने बच्चे के साथ रिश्तेदारों के यहां चली गई थीं। इस दौरान उनका परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे परिजन चिंतित हो गए थे।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विमलेश राज, उपनिरीक्षक ओमकार पटेल
महिला कांस्टेबल शिबू यादव, महिला कांस्टेबल निधि यादव, थाना बसखारी पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।




