Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

दरवन झील को पर्यटन स्थल एवं पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर ! 08 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जनपद अंबेडकर नगर के दरवन झील को पर्यटन स्थल एवं पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अभिनव प्रयास से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर के अंतर्गत दरवन झील के सौंदर्यीकरण हेतु दरवन झील में ही विस्तृत कार्ययोजना बनाने के संबंध में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा एनटीपीसी से बाढ़ निर्माण के बारे में चर्चा, कृषि विभाग से फसल की उपज के बारे चर्चा, झीलों की साफ सफाई के बारे में चर्चा, गेस्ट हाउस, बंधे का निर्माण तथा साथ ही साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि छोटे-छोटे तालाबों को बंध बना करके मछली पालन किया जा रहा है।उसे बड़े झील के रूप में विकसित कर

मछली पालन किए जाने के कार्य योजना बना कर मछली पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा दरवन झील का निरीक्षण भी किया गया।

यह दरवन झील उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर नगर जिले की अकबरपुर तहसील में स्थित एक झील है।अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली दरवन झील मुख्य रूप से ग्राम पंचायत दरवान, हठपाकर और चांदपुर जलालपुर क्षेत्र में फैली हुई है।

यह एक प्राकृतिक झील है। यह झील विभिन्न क्षेत्रों से पानी एकत्र करने के साथ साथ आसपास ग्रामों के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत भी है। इसके अतिरिक्त सर्दियों के मौसम में इस झील में बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं जो यहाँ की प्रमुख विशेषता है।

साइबेरियन पक्षियों के साथ ही अन्य विदेशी पक्षी भी यहाँ देखे जा सकते हैं। इस प्रकार यह झील पशु-पक्षियों के संरक्षण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। अयोध्या से इसकी दूरी लगभग 30 किलोमीटर है।

अयोध्या अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग से लगभग दरवन झील की दूरी 2 किलोमीटर है।अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने के उपरांत निकट भविष्य में यहां पर भारी संख्या में पर्यटकों के आने की असीम संभावना है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोगों से अपील किया गया कि झील की साफ सफाई में सहयोग करें।जिलाधिकारी महोदय द्वारा पक्षियों को संरक्षण देने के लिए आसपास के ग्राम वासियों से अपील किया गया।

कि सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षी आते हैं पक्षियों को संरक्षण दिया जाए। बैठक के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर सौरभ शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी कटेहरी अनुपम सिंह तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!