रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 14 जून 2026 तहसील एवं विकासखंड टांडा क्षेत्र के ग्राम लंगड़ी पृथ्वीपुरवा, मईपुर में गत 9 जून 2026 को हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों का हाल जानने के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज,

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा (साधू वर्मा), पूर्व सांसद रितेश रितेश पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों के आवासों का निरीक्षण कर घटना की जानकारी प्राप्त की तथा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रभारी मंत्री राजभर ने अग्निकांड से प्रभावित सभी पांच परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को
निर्देशित किया कि दो पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण से जुड़े कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरे किए जाएं।
इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, खंड विकास अधिकारी टांडा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अग्निकांड पीड़ितों के सहारे बने प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर, आर्थिक मदद के साथ आवास और पुनर्वास के दिए निर्देश




