रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर ! उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशन में एवं जिला मुख्यायुक्त डॉक्टर तारा वर्मा के नेतृत्व में
जिला संस्था के सदस्यों द्वारा पहलगाम जम्मू एवं कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में एवं पीड़ित पर्यटकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने हेतु निकट आर्य कन्या इंटर कॉलेज कस्बा से चौक घंटाघर टांडा तक कैंडल मार्च निकाल कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन
इस कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉक्टर प्रियंका तिवारी एवं जिला आईटी कॉर्डिनेटर मो0 आरिफ खान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में योगदान
कार्यक्रम सफल बनाने में पूर्व प्रधानाचार्य आदर्श जनता इंटर कॉलेज रामतीरथ विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य श्रीराम स्मारक जूनियर हाइस्कूल सुनील कुमार सरल, गाइड कैप्टन,
मिश्रीलाल आर्यकन्या इंटर कॉलेज निशात फातमा, जिला स्काउट मास्टर रविन्द्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका सुश्री किरन, सहायक जिला सचिव चंद्रपाल वर्मा, कब मास्टर तक्षशिला अकादमी बादल विश्वकर्मा और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/pl/register?ref=UM6SMJM3