Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, अवैध पिस्टल व बाइक बरामद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और मालीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फरार अभियुक्त दबोचे गए, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल।

रिपोर्ट:News10plus मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 25 जुलाई 2026 जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षणतथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस एवं थाना मालीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार थाना मालीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू अपने एक साथी के साथ जिंदासपुर जंगल में मौजूद है।

सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दबिश दी।पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।घायल अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (UP45 AP 3743) बरामद की गई।वहीं घटनास्थल के समीप जंगल में छिपे उसके साथी आलोक मिश्रा को कांबिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी एक .32 बोर अवैध पिस्टलएक जिंदा कारतूस (.32 बोर)एक खोखा कारतूस (.32 बोर टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल UP45 AP 3743 गिरफ्तार अभियुक्त

दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू, निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर।

आलोक मिश्रा, निवासी ग्राम ताहापुर, थाना मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर। गिरफ्तारी का विवरणस्थान: जिंदासपुर जंगल, थाना मालीपुर दिनांक: 25 जुलाई 2026 समय: दोपहर 1:40 बजे इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में

एसओजी, स्वाट, सर्विलांस तथा थाना मालीपुर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!