Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अल्ट्राटेक टांडा सीमेंट वर्क्स में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

तिरंगा यात्रा से गूंजा परिसर, यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण!

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अंबेडकरनगर |15 अगस्त। बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, टांडा सीमेंट वर्क्स में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में कर्मचारियों, अधिकारियों, उनके परिवारजनों एवं सहयोगी श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 6:15 बजे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम के उत्साह से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं यूनिट हेड श्री नागेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं सहयोगी श्रमिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में नागेश उपाध्याय ने देश की आजादी के लिए

अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संस्थान की प्रगति को और मजबूत करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर एचआर हेड करुणा करण तिवारी ने सभी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं सहयोगी श्रमिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

समारोह में आत्मानंद पाण्डेय, शंकर देवड़ा, सौरभ मिश्रा, उमेश राठौर, चन्दन ठाकुर, लक्ष्मण रावल, कुलदीप कुमार, ललित सिंह, तनु शर्मा, प्रीति कुमारी, अभय शुक्ला,

सुदीप पांडे, मनोज साह, अरविंद मेहता, बिंदुसार मौर्य, आनंद सिंह, कृष्णा सिंह, मोतीलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं सहयोगी श्रमिक उपस्थित रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!